लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि नहीं : सरकार

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:26 IST

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला सामने नहीं आया है और सिंगापुर तथा ब्रिटेन से आये पांच यात्री कोविड संक्रमित पाये गये थे उनके ‘डेल्टा’ स्वरूप से संक्रमित होने का संदेह था । प्रदेश के मंत्री मा सुब्रमण्यम ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि उच्च जोखिम वाले देशों से आये पांच यात्री में कोई लक्षण नहीं पाया गया और पांचों यहां के एक अस्पताल में हैं और ‘ठीक’ हैं ।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्राथमिक सूचना के अनुसार पांच यात्रियों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव है और प्रदेश में ओमीक्रोन स्वरूप से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि कोरोना संक्रमित पाये गये पांच लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित पाये जाने की संभावना ‘कम’ है और उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये भेजे गये हैं ।

उन्होंने बताया कि ओडिशा की 21 साल की कोविड संक्रमित एक लड़की को किंग इंस्टीच्यूट में भर्ती कराया गया है।

ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण की आशंकाओं को दूर करते हुये अधिकारी ने लोगों से नहीं घबराने और सोशल मीडिया में गलत जानकारी नहीं फैलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण एवं फेस मास्क पहनना ही महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका है ।

इस बीच तमिलनाडु में रविवावर को 724 लोग संक्रमित पाये गये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 27,30,516 हो गयी है जबकि दस और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 36,529 पर पहुंच गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 743 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद बढ़ कर राज्य में 26,85,946 हो गयी है और प्रदेश में 8,041 लोग उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह