लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने कहा, बूस्टर खुराक के लिये राष्ट्रीय स्तर पर फैसले की जरूरत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:51 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर कोविड-19 के ओमीक्रॉन स्वरूप को लेकर लोगों में डर के बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को कहा कि महामारी पर अंकुश लगाने के लिये बूस्टर खुराक की जरूरत है या नहीं इस पर राष्ट्रीय स्तर पर फैसला किए जाने की आवश्यकता है।

प्रख्यात समाज सुधारक बाबासाहेब आंबेडकर को यहां दादर के चैत्यभूमि में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि जिन लोगों ने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले रखी है, वे भी ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हो रहे हैं।

पवार ने कहा, “ऐसे में क्या बूस्टर खुराक की जरूरत है? हमारे पास आज खुराक उपलब्ध हैं। मुझे लगता है इस संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर फैसला लिए जाने की जरूरत है। इस बारे में अलग-अलग राय हैं। इसलिए, यह बताए जाने कि जरूरत है कि इसे क्यों लगवाया जाना चाहिए या क्यों नहीं लगवाया जाना चाहिए। सिर्फ विशेषज्ञ जिन्होंने इसका (संक्रमण का) शोध किया है वे इस बारे में बोल सकते हैं।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य प्रशासन मौजूदा हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “केंद्र को भी विदेश से विभिन्न राज्यों में आ रहे मरीजों पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए। यह निश्चित रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हमारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर नियमों का सख्त अनुपालन हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां