लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली सरकार क्रिसमस, नववर्ष कार्यक्रमों पर रोक लगा सकती है-केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उनकी सरकार क्रिसमस और नववर्ष से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा सकती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं।

दिल्ली में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के दो मरीज सामने आए हैं।

''दिल्ली की योगशाला'' पहल के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, '' अगर जरूरत पड़ेगी तो हम प्रतिबंध लगाएंगे। वर्तमान में, प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है। हम लगातार विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और अगर दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे।''

उन्होंने कहा, '' सरकार पूरी तरह तैयार है। मैंने ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में कई समीक्षा बैठक की है। हम दिल्ली में ओमीक्रोन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो हम तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र