लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन मामलों का उपचार केवल निर्धारित कोविड अस्पतालों में ही होना चाहिए: केंद्र ने राज्यों से कहा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मामले सामने आने के चलते बढ़ी चिंता के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर बुधवार को कहा कि वायरस के इस नए स्वरूप के मरीजों का उपचार केवल निर्धारित कोविड अस्पतालों के पृथक-वास वार्ड में ही करना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मी वायरस से बचाव के पर्याप्त उपाय अपनाएं ताकि मरीज से अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे।

भूषण ने राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया कि संक्रमित पाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उनके करीबी संपर्क वाले लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के वास्ते प्रयोगशालाओं में भेजे जाएं और समय-समय पर इनकी समीक्षा की जाए। साथ ही कहा कि वायरस की रोकथाम के मद्देनजर मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाने और उनके नमूनों की जांच करने को लेकर गंभीरता से कदम उठाए जाएं।

सचिव ने सामुदायिक स्तर पर भी निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने पत्र में कहा, '' जिला निगरानी दल द्वारा क्षेत्र में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी सुनिश्चित की जाए और, अगर वे जोखिम वाले देशों से पहुंचे हैं तो आठवें दिन उनका कोविड परीक्षण कराए जाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?