लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 54 हुई : सरकारी आंकड़े

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। यह खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को साझा किए गए आंकड़ों से हुआ है।

अधिकारियों ने दिल्ली के 45 मामलों की विस्तृत जानकारी साझा की है, लेकिन नौ मामलों की जानकारी का अब भी इंतजार है। सूत्रों ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में अबतक वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के 34 मामले आए हैं, जिनमें से 17 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

कोविड-19 का इलाज करने के लिए दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल में सोमवार तक ओमीक्रोन के 24 मरीज भर्ती हो चुके थे। सूत्रों ने बताया कि अबतक साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में 10 मरीज आए हैं।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में भी ओमीक्रोन के एक मामले का पता चला है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 93 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही थी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार तक शहर में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या 28 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अबतक देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के 200 मामले आए हैं जिनमें से 77 मरीज या तो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, अबतक महाराष्ट्र और दिल्ली में 54-54 लोगों के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला मामला पांच दिसंबर को आया था, जब रांची का 37 वर्षीय व्यक्ति इस स्वरूप से संक्रमित मिला था। उसे अब ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन