लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ‘ओमीक्रोन’ के मामले बढ़कर 34 हुए

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:12 IST

Open in App

चेन्नई, 23 दिसंबर तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले बढ़कर 34 हो गए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री मा सुब्रमण्यम ने बताया कि राज्य में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाए गए पहले व्यक्ति के सम्पर्क में आए कुछ लोग भी वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं।

दोहा के रास्ते नाइजीरिया से यहां पहुंचा एक यात्री राज्य में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित पाया गया था।

सुब्रमण्यम ने बताया कि ‘ओमीक्रोन’ के संदिग्ध मरीजों को पहले ही अलग से केन्द्र में रखा गया था और उनमें से 33 के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले संक्रमित सहित सभी 34 मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं है..हालांकि, उन्हें चक्कर आने तथा गले में खराश की शिकायत है। वे सभी ठीक हैं।’’

उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीज काफी समय से निगरानी में हैं और जांच में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि होते ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे