लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’ के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान पर रोक, 31 जनवरी तक प्रतिबंध, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2021 22:17 IST

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से नवंबर में पहली बार घरेलू हवाई यात्रियों का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमई, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटकर 21.15 लाख पर आ गई।नवंबर, 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों की मांग बढ़कर 1.04 से 1.05 करोड़ पर पहुंच गई।एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 63.54 लाख रहा था।

नई दिल्लीः नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारत अधिसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 31 जनवरी तक निलंबित करने का फैसला किया है। डीजीसीए ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

डीजीसीए ने बताया कि वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की तारीख की घोषण नियत समय पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल 20 मार्च से ही सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं।

डीजीसीए का यह फैसला 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अधिकारियों को दिए निर्देश के बाद आया है। मोदी ने ओमीक्रोन को लेकर बढ़ी चिंता के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में राहत देने की योजना की समीक्षा करने को कहा था।

डीजीसीए द्वारा बुधवार को जारी परिपत्र में कहा गया कि वायरस के नए स्वरूप के आने के बाद उत्पन्न वैश्विक स्थिति के मद्देनजर हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है तथा अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। डीजीसीए ने कहा, ‘‘... नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की प्रभावी तारीख को लेकर उचित फैसले की जानकारी नियत समय पर अधिसूचित की जाएगी।’’

गौरतलब है कि मौजूदा समय में विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। गत महीने की 24 तारीख तक भारत ने 31 देशों से उड़ानों के लिए औपचारिक द्विपक्षीय समझौता किया था। कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से यह पुनरुद्धार पटरी से उतर सकता है।

पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत के बाद से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। फरवरी, 2020 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1.23 करोड़ रही थी। दो माह तक रोक के बाद स्थानीय मार्गों पर उड़ानें फिर शुरू होने के बाद जून, 2020 में हवाई यात्रियों की संख्या 19.84 लाख रही थी। घरेलू हवाई यातायात में सुधार इस साल मार्च तक जारी रहा।

 

 

 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529हवाई जहाजकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया