लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट ने दी दस्तक, तंजानिया से लौटा शख्स संक्रमित मिला, भारत में पांचवां केस

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2021 12:00 IST

भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट का पांचवां मामला सामने आया है। दिल्ली में तंजानिया से लौटा एक शख्स ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में तंजानिया से लौटा शख्स कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला है।संक्रमित मिले शख्स को दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दिल्ली में विदेश से लौटे 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्ली: कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार तंजानिया से लौटा एक शख्स ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला है। इस शख्स को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मिले शख्स की उम्र 37 साल है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पत्रकारों से कहा कि अभी तक विदेश से आए 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 12 के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। बहरहाल, दिल्ली में मिले मामले के बाद भारत में ओमीक्रोन के कुल केस बढ़कर पांच हो गए हैं।

भारत में ओमीक्रोन के पहले दो मामले कर्नाटक में मिले थे। इसके बाद शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र से एक-एक केस सामने आए। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंटरनेशनल फ्लाइट को बंद करने की गुजारिश की थी।

भारत में अब तक कुल पांच ओमीक्रोन के केस

सबसे पहले कर्नाटक के बेंगलुरु में दो मामले सामने आए थे। इनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। स्थानीय शख्स एक डॉक्टर है और उसने हाल में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की थी। दोनों को कोरोना की पूरी डोज लग चुकी थी। इसमें 66 साल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक दुबई जा चुका है, जिसे लेकर विवाद  जारी है।

इसके बाद शनिवार को गुजरात के जामनगर में एक शख्स ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया। इस शख्स की उम्र 72 साल है और यह हाल में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा था। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा गया था।

साथ ही शनिवार शाम ये पुष्टि की गई कि दक्षिण अफ्रीका से दुबई, दिल्ली के रास्ते मुंबई आने वाला महाराष्ट्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित मिला शख्स मुंबई के समीप कल्याण डोम्बिवली नगरपालिका क्षेत्र का है।  मुंबई में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिले शख्स की उम्र 33 साल है। वह 24 नवंबर को केपटाउन से दुबई और दिल्ली होते हुए लौटा था। इस शख्स ने कोई टीका भी नहीं लिया था।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाSatyendar Jainकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं