लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: जबलपुर आई बोत्सवाना की महिला का पता लगा, कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है।

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:58 IST

Open in App

जबलपुर, 29 नवंबर कोरोना वायरस के चिंताजनक नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के हाल ही में कुछ देशों में पाए जाने के मद्देनजर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बोत्सवाना की 34 वर्षीय महिला को ढूंढ लिया है। वह 18 नवंबर को जबलपुर आई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 34 वर्षीय महिला की पहचान ओरीमेत्से लिन खुमो के रूप में की गई है। वह यहां सेना द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट के परिसर में मिली थी। वह बोत्सवाना सेना में एक कप्तान है। उन्होंने बताया कि महिला में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाया गया।

जबलपुर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया ने इससे पूर्व सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ केन्द्र सरकार द्वारा साझा किये गये रिकार्ड के अनुसार महिला दिल्ली से जबलपुर आयी थी।’’

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से स्थानीय प्रशासन को भेजी गई यात्रियों की सूची में महिला का नाम था लेकिन अधिकारी उसे ढूंढ नहीं पाए थे।

अधिकारी के अनुसार ओरीमेत्से लिन खुमो 18 नवंबर को नयी दिल्ली से जबलपुर विमान से आई थी। वह अब सेना द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट में है। बोत्सवाना दूतावास के एक अधिकारी ने फोन पर बताया कि महिला जबलपुर में एक सैन्य संस्थान में पृथक-वास में है।

जबलपुर जिला अस्पताल के डॉ विभोर हजारी और डा प्रियांग दुबे ने एक बयान में बताया कि सूची के अनुसार ओरीमेत्से लिन खुमो की रविवार सुबह से तलाशी शुरू की गई। वह बोत्सवाना सेना में एक कप्तान है। अब उसका स्वास्थ्य बिल्कुल सही है। वह अपने देश से यहां सेना के संस्थान में एक कोर्स में भाग लेने के लिये आई है।

डा हजारी ने बताया कि खुमो को यहां पहुंचने पर 10 दिन के लिये पृथक-वास भेज दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की जांच की गई जिसमें वह पूर्णतया स्वस्थ पाई गई। महिला में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला।

डॉ हजारी और डा दूबे के एक दल ने महिला के नमूनों को जांच के लिये भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) भेजे। महिला का टीकाकरण हो चुका है।

बोत्सवाना दक्षिण अफ्रीका में भूमि से घिरा एक देश है जहां कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन का पता चला है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमीक्रोन वेरिएंट पर चिंता व्यक्त की थी।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बोत्सवाना दूतावास से संपर्क किया था। दूतावास ने जब उन्हें बताया कि महिला सेना के एक संस्थान में होने की पुष्टि की तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लेकिन इस पुष्टि से पहले अधिकारियों ने महिला को खोजने के लिये डुमना हवाई अड्डे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ साथ विदेशी पर्यटकों के बारे में जबलपुर और पडोसी जिलों के होटलों में पूछताछ की।

डॉ कुरारिया ने कहा कि निगरानी प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार नियमित रुप से विदेश से जबलपुर आने वाले आगंतुकों की सूची उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले माह यूनाइटेड किंगडम से 164 लोगों ने जबलपुर को दौरा किया। उनसे संपर्क किया गया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जांच की गई।

जबलपुर में पिछले साल 30 मार्च को मध्य प्रदेश का पहला कोरोना वायरस संक्रमण दर्ज किया गया था। दुबई और जर्मनी से लौटे तीन लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए