लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: एलएनजेपी अस्पताल में 68 मरीज उपचाराधीन, 40 को छुट्टी दी गई

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली स्थित लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 68 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 40 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छुट्टी दिये जाने वाले मरीजों में अधिकतर ऐसे थे, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे, जबकि दो-तीन मरीजों में हल्के लक्षण थे। उन्होंने बताया कि ओमीक्रोन स्वरूप से ग्रसित किसी भी मरीज को अब तक ऑक्सीजन की मदद की जरूरत नहीं पड़ी है।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा, '' वर्तमान में ओमीक्रोन के 68 मरीज भर्ती हैं। आज, कोविड-19 के 20 मरीज हवाई अड्डे से अस्पताल लाए गए हैं। 31 मरीज ऐसे हैं, जिनके जीनोम अनुक्रमण के नतीजों का इंतजार है।''

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ओमीक्रोन के अब तक 422 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इनमें से 130 लोग स्वस्थ हो गए हैं या विदेश जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन के सर्वाधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों