गुजरात में ओमीक्रोन 24 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:50 IST2021-12-27T20:50:48+5:302021-12-27T20:50:48+5:30

Omicron 24 new cases reported in Gujarat | गुजरात में ओमीक्रोन 24 नए मामले सामने आए

गुजरात में ओमीक्रोन 24 नए मामले सामने आए

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद शहर में 13 और लोग संक्रमित मिले, जिनमें नौ विदेश यात्रा करके लौटे हैं जबकि चार का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गांधीनगर शहर में संक्रमित मिले चारों लोगों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास है, जबकि राजकोट शहर में संक्रमित पाए गए तीन लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमरेली, आणंद, भरूच और वडोदरा जिलों में एक-एक मामला सामने आया है।

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 73 हो गई है। इनमें से कुल 17 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 24 मामले सामने आए हैं। इसके बाद वडोदरा में 17 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 12 जिलों में ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Omicron 24 new cases reported in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे