लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में परियोजना को लेकर ओमेक्सी को फटकार, आदेश वापस लेने की याचिका खारिज

By भाषा | Updated: July 6, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ओमेक्सी लिमिटेड को चंडीगढ़ में उसकी परियोजना को लेकर फटकार लगाते हुए एक समिति गठित करने के आदेश को वापस लेने की उसकी याचिका खारिज कर दी। समिति ने कंपनी को एक नदी का रुख बदलने का दोषी पाया था।

एनजीटी ने ओमेक्सी की इस दलील को खारिज कर दिया कि चूंकि समिति गठित करते समय उसकी बात नहीं सुनी गई इसलिये यह ''नैसर्गिक न्याय'' का उल्लंघन है।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उद्देश्य प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना है और उनमें कोई तय विषयवस्तु नहीं होती।

एनजीटी ने कहा कि 25 सितंबर, 2019 के अपने पहले आदेश के माध्यम से उसने शिकायत को नोट किया और वैधानिक नियामकों से एक तथ्यात्मक व कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी।

पीठ ने कहा, “रियल एस्टेट डेवलपर के अनुसार, ओमेक्सी की बात सुने बिना रिपोर्ट नहीं मांगी जा सकती थी। हम इस दलील को स्वीकार करने में असमर्थ हैं। केवल तथ्यों का पता लगाने से कोई पूर्वाग्रह नहीं दिखाया जाता। तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगने से पहले पूर्व सुनवाई की कोई कानूनी आवश्यकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन