लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्लाह ने आफस्पा में संशोधन के कांग्रेस के वादे का स्वागत किया, बीजेपी ने बताया देशविरोधी

By भाषा | Updated: April 3, 2019 06:36 IST

Open in App

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आम चुनाव के बाद सत्ता में आने पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून में संशोधन करने के कांग्रेस के वादे का मंगलवार को स्वागत किया। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ अगर कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इसका उल्लेख किया है तो मैं इसका स्वागत करता हूं। कभी नहीं से देर भली।

अगर उन्होंने यह 2014 (चुनाव) से पहले किया होता तो हम राज्य के कुछ हिस्सों से आफस्पा को हटाने के लिए काम करते।’’ जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह राज्य के कुछ हिस्सों से आफस्पा को हटाना चाहते थे तो ‘कांग्रेस से कुछ दोस्तों’ ने उनके खिलाफ साजिश की।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ यह बहुत अच्छी चीज है। काश वह ऐसा तब करते जब मैं राज्य का मुख्यमंत्री था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ तब मैंने आफस्पा को हटाने की मांग की तो कांग्रेस के कुछ दोस्तों ने मेरे खिलाफ साजिश की। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं कि क्योंकि यह ठीक नहीं है। कश्मीर के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मेरी कोशिशों के खिलाफ साजिश की। मुझे (पूर्व केंद्रीय मंत्री पी) चिदंबरम का समर्थन मिला।’’ 

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे आतंकवादियों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया है. 

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीरअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल