लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला ने लोगों को चेताया, विधानसभा चुनावों के बहिष्कार से भाजपा को होगा फायदा

By भाषा | Updated: July 27, 2019 03:41 IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग संसदीय सीट पर चुनावों के बहिष्कार के कारण त्राल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली बढ़त के संदर्भ में बात कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला ने लोगों से कहा कि जरा उस दृश्य की कल्पना कीजिए जहां त्राल से भाजपा विधायक हो सकता है...। अब्दुल्ला ने ट्वीट कर टीवी चैनलों की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कश्मीर के लोगों को राज्य में आने वाले विधानसभा चुनावों के बहिष्कार को लेकर चेताते हुए कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि चुनावों के बहिष्कार से 2019 के लोकसभा चुनावों में अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र के त्राल इलाके में भाजपा को फायदा हुआ। अब्दुल्ला ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “संसदीय चुनावों की प्रवृत्ति अगर विधानसभा चुनावों में भी जारी रहती है तब त्राल से भाजपा विधायक होगा।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग संसदीय सीट पर चुनावों के बहिष्कार के कारण त्राल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली बढ़त के संदर्भ में बात कर रहे थे। अब्दुल्ला ने लोगों से कहा कि जरा उस दृश्य की कल्पना कीजिए जहां त्राल से भाजपा विधायक हो सकता है...। उन्होंने कहा, “सोचिए, उसी त्राल में भाजपा विधायक होगा जहां से बुरहान वानी और जाकिर मूसा आते हैं, अगर बहिष्कार किया जाता है तो।”

बाद में कुछ समाचार चैनलों द्वारा उन पर मारे गए आतंकी कमांडरों की तारीफ करने का आरोप लगाए जाने के संदर्भ में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बहिष्कार के चौंकाने वाले विरोधाभास की तरफ इशारा कर रहे थे और उन्होंने किसी की तारीफ नहीं की। अब्दुल्ला ने ट्वीट कर टीवी चैनलों की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। वो सिर्फ यह बात कर रहे थे कि लोगों को क्यों चुनावों का बहिष्कार नहीं करना चाहिए। 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे