लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर प्रशासन पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:58 IST

Open in App

श्रीनगर, एक जून नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर प्रशासन पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि क्या केंद्रशासित प्रदेश में दो मुख्य सचिव हैं।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर में दो मुख्य सचिव, एक प्रशासन ऐसा जो निवर्तमान मुख्य सचिव के निष्ठावानों के बीच बंटा हुआ है और दूसरे वो जो काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं चल पा रहा कि क्या चल रहा है।’’

वह ट्विटर पर एक शख्स की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे, जिसने दावा किया था कि निवर्तमान मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम सरकारी कार और दफ्तर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्होंने उप राज्यपाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक बैठक में भी भाग लिया, वहीं नये मुख्य सचिव नियुक्त किये गये ए के मेहता को दूसरे दफ्तर से काम करने को मजबूर होना पड़ा।’’

प्रशासन ने शनिवार को प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिया था कि 31 मई से सभी पत्राचार नये मुख्य सचिव के साथ करें।

मेहता को पिछले सप्ताह मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था जबकि सुब्रमण्यम का तबादला विशेष कार्याधिकारी के रूप में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग में कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र