लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला ने की कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए उद्धव ठाकरे की तारीफ, कहा- आप सुखद आश्चर्य साबित हुए हैं

By भाषा | Updated: April 5, 2020 14:50 IST

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 26 नये मरीज सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 661 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात से निपटने के तरीके को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की रविवार को प्रशंसा की।उमर ने ट्वीट किया, ‘‘उद्धव ठाकरे सुखद आश्चर्य साबित हुए हैं।’’

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात से निपटने के तरीके को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की रविवार को प्रशंसा की। उमर ने ट्वीट किया, ‘‘उद्धव ठाकरे सुखद आश्चर्य साबित हुए हैं।’’ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामलों के बावजूद कोविड-19 संबंधी हालात से निपटने के तरीके को लेकर उद्धव ठाकरे की विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रशंसा की जा रही हैं। 

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 26 नये मरीज सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 661 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 26 नये मामलों में 17 पुणे से, चार उसके पड़ोसी इलाके पिंपरी चिंचवड़ उपनगर से, तीन अहमदनगर से और दो औरंगाबाद से हैं।मुंबई में कोई नया मामला सामने आने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि आंकड़ों की पुष्टि की जा रही है इसलिए मुंबई के आंकड़े बाद में जारी किए जाएंगे। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है जबकि 52 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं