लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित, घर में पृथकवास में

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:54 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अप्रैल नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उमर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने करीब एक साल तक इस वायरस से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार इसकी चपेट में आ ही गया। मैं आज दोपहर बाद कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं घर में पृथकवास में हूं तथा ऑक्सीजन स्तर आदि जैसे मापदंडों की निगरानी कर रहा हूं।’’

उनके पिता फारूक अब्दुल्ला भी पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और वह अब इससे उबर रहे हैं।

उमर ने अपने ट्वीट में कहा कि वह उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने उनके स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘... मैं व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं देने के लिए खेद जताता हूं। अगले कुछ दिनों तक मैं इस वायरस को पराजित करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा और लड़ाई जीतने के बाद वापस यहां आऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू