लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक स्टार लवलीना का असम में गर्मजोशी से स्वागत, दोपहर में होगा सम्मान

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 अगस्त ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का बृहस्पतिवार को यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा हवाईअड्डे पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे।

मुक्केबाजी (69 किलोग्राम श्रेणी) में कांस्य पदक जीतने वाली बोरगोहेन को दोपहर में राज्य सरकार सम्मानित करेगी। विमान की सीढ़ियों से उतरने ही, सरमा ने बोरगोहेन की पीठ थपथपाई और उन्हें, पांरपरिक असमिया ‘गमोसा’ (गमछा) और ‘जापी’ तथा एक पुष्पगुच्छ भेंट किया।

उन्होंने कहा, “गर्व एवं गौरव के साथ, मैंने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर हमारी स्टार ओलंपियन पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का स्वागत किया। लवलीना ने तोक्यो ओलंपिक में अपनी सफलता के साथ एक अरब सपनों को पंख दिए हैं और विश्व स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ख्वाहिश रखने वाली ग्रामीण क्षेत्रों में उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया है।”

सरमा के साथ खेल मंत्री बिमल बोरो भी मौजूद थे।

हवाईअड्डे से निकलकर 23 वर्षीय मुक्केबाज एक बस में सवार हुईं जो उनके बड़े-बड़े कट-आउट से सजी हुई थी और शहर के एक होटल के लिए रवाना हुईं जहां वह दोपहर में यहां श्रीमंता शंकरादेव कलाक्षेत्र में असम सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने से पहले आराम करेंगी।

बोरगोहेन शाम में राज्यपाल जगदीश मुखी से भी मुलाकात करेंगी।

हालांकि, इस दौरान वह गोलाघार में अपने गांव बारोमुखिया नहीं जाएंगी बल्कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली लौटेंगी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपिक पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे।

बोरगोहन ओलंपिक में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज हैं। भारतीय मुक्केबाजी की दो सबसे बड़ी हस्तियों- छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम और अत्यंत प्रतिष्ठित विजेंद्र सिंह के साथ अब तीसरा नाम उनका नाम जुड़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos