उत्तरी दिल्ली में भित्ति चित्रों से ओलंपिक पदक विजेताओं का किया गया सम्मान

By भाषा | Published: August 29, 2021 10:28 PM2021-08-29T22:28:54+5:302021-08-29T22:28:54+5:30

Olympic medalists honored with murals in North Delhi | उत्तरी दिल्ली में भित्ति चित्रों से ओलंपिक पदक विजेताओं का किया गया सम्मान

उत्तरी दिल्ली में भित्ति चित्रों से ओलंपिक पदक विजेताओं का किया गया सम्मान

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु और हाल में तोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले अन्य खिलाड़ियों का राष्ट्रीय राजधानी में भित्ति चित्रों से सम्मान किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इन ओलंपिक खिलाड़ियों को दर्शाने वाली कलाकृति उत्तर पश्चिमी दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के खंभों पर बनायी गई है। इसका विचार उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने दिया था। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करने के लिए रोहिणी जोन के पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के खंभों पर ओलंपिक पदक विजेताओं के बड़े-बड़े भित्ति चित्र बनाए गए हैं। भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, और अन्य खिलाड़ियों की कलाकृति बनायी गई है।’’ वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनडीएमसी ने इससे पहले, महामारी के दौरान लोगों की रक्षा के लिए डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस कर्मियों और अन्य ‘कोरोना योद्धाओं’ के योगदान को सलाम करने के लिए कला का सहारा लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘पंचकुइयां क्षेत्र के एक श्मशान घाट की चारदीवारी पर भी स्वतंत्रता सेनानियों को चित्रित करते हुए कलाकृतियां बनायी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Olympic medalists honored with murals in North Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे