लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में नहीं मिली जमानत

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में जमानत देने से मंगलवार को इनकार कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कुमार को राहत देने से इनकार कर दिया।

कुमार ने यह कहते हुए जमानत का अनुरोध किया था कि पुलिस ने उसके विरुद्ध गलत मामला बनाया और ऐसी छवि पेश की जैसे वह दोषी हों।

पहलवान को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था और वह दो जून 2021 से जेल में है। कथित तौर पर कुमार और अन्य लोगों ने मिलकर पूर्व जूनियर राष्ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ और उसके दोस्तों पर मई में स्टेडिम में हमला किया था। यह हमला कथित तौर पर संपत्ति को लेकर किसी विवाद के चलते किया गया था।

बाद में धनखड़ की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मृत्यु किसी भोथरी चीज से उसके सिर पर वार करने के चलते हुई थी।

कुमार को जमानत देने से इंकार करते हुए अदालत ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या वह कथित घटना के वीडियो में दिख रहे हैं और गंभीर रूप से जख्म पहुंचाते हुए स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

अदालत ने कहा, ‘‘सह-आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इस अदालत ने गौर किया है कि आरोपी एवं मृतक एक ही क्षेत्र एवं समाज के हैं और शत्रुता के कारण आवेदक के जीवन पर खतरे की आशंका है। यही मामला वर्तमान आरोपी पर भी लागू होता है।’’

न्यायाधीश ने अभियोजक के इन हलफनामों को स्वीकार किया कि कुमार प्रख्यात पहलवान हैं लेकिन प्रख्यात लोग जब इस तरह के जघन्य अपराध करते हैं तो इसका समाज पर घातक प्रभाव पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र