लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार छह दिन की पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान की मौत में कथित संलिप्तता के मामले में रविवार को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

अदालत के अंदर करीब 30 मिनट तक सवाल जवाब के बाद पुलिस ने सुशील से आगे की पूछताछ के लिए उसकी 12 दिन की हिरासत मांगी।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ​​ने कुमार को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया जिसे रविवार को बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से सह-आरोपी अजय के साथ गिरफ्तार किया गया था।

कुमार गिरफ्तारी से बच रहा था और लगभग तीन सप्ताह से फरार था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुशील कुमार और उसके कुछ अन्य साथियों ने गत चार मई की रात में राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों सोनू एवं अमित कुमार के साथ कथित रूप मारपीट की थी। सागर की बाद में मौत हो गई थी।

सुनवायी के दौरान राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि अपराध के पीछे की पूरी साजिश और मकसद का पता लगाने के लिए कुमार की हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर