लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन मयूखा जॉनी ने बलात्कार मामले में सहेली को समर्थन देने पर धमकी मिलने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:40 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), 11 जुलाई ओलंपियन मयूखा जॉनी ने रविवार को कहा कि उन्हें एक गुमनाम धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें इस साल मार्च में एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली उनकी सहेली के लिए लड़ाई से हटने के लिए कहा गया है।

जॉनी ने दावा किया कि पत्र में कहा गया है कि अगर वह बलात्कार पीड़िता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखती हैं तो उन्हें और उनके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। जॉनी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की है।

पिछले महीने जॉनी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन कर केरल पुलिस और राज्य महिला आयोग की एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ 2016 में उनकी सहेली से बलात्कार के मामले की जांच के सिलसिले में गंभीर आरोप लगाए थे। जॉनी ने आरोप लगाया था कि उनकी सहेली से चुंगथ जॉनसन नाम के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया, जिसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शुरू में कार्रवाई का वादा करने के बाद आरोपी के पक्ष में अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्तियों के हस्तक्षेप के कारण निष्क्रिय हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग