लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन मयूखा ने दोस्त के कथित बलात्कार के मामले में जांच में ढिलाई का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:14 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून ओलंपिक खिलाड़ी मयूखा जॉनी ने सोमवार को उनकी एक दोस्त के साथ वर्ष 2016 में हुए कथित बलात्कार मामले की जांच को लेकर केरल पुलिस और राज्य महिला आयोग की एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।

जॉनी ने आरोप लगाया कि शुरुआती दौर में हरकत में आयी पुलिस बाद में आरोपी के पक्ष में उच्च स्तरीय प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप के चलते निष्क्रिय हो गयी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दोस्त के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया और उसकी नग्न तस्वीरें लेकर उनका इस्तेमाल उसे धमकाने के लिए किया।

जॉनी ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पीड़िता मित्र उस समय अविवाहित थी और वारदात के समय घर में अकेली थी। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपने माता-पिता की बदनामी के डर के चलते तब कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी थी। उसकी वर्ष 2018 में शादी हुई और इस साल मार्च में उसके परिवार ने त्रिशूर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज करायी।

जॉनी ने आरोप लगाया कि तभी से आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में पुलिस ने काफी सहयोग किया लेकिन बाद में उच्च स्तरीय प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप के चलते पुलिस निष्क्रिय हो गयी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में आरोपी के पक्ष में हस्तक्षेप करने वालों में राज्य महिला आयोग की एक पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं।

वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा