लाइव न्यूज़ :

ओलिव रिडली: ओडिशा में मछुआरों ने प्रतिबंध के दौरान 10 हजार रुपये महीना सहायता राशि देने की मांग की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:42 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), तीन नवंबर ओडिशा के तट से लगे इलाकों में रहनेवाले मछुआरों ने बुधवार को ओलिव रिडली कछुओं के संरक्षण के लिए सात महीने तक मछली पकड़ने पर लगे प्रतिबंध की अवधि में सरकार से आजीविका सहायता राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति महीना करने की मांग की।

ओलिव रिडली लुप्तप्राय जीव की सूची में शामिल है और ये लाखों की संख्या में हर साल अंडे देने के मौसम में ओडिशा के तट पर आते हैं। राज्य सरकार इस उद्देश्य के लिए 2018 से सीमित मछुआरा परिवारों को एक बार 7500 रुपये की सहायता राशि दे रही है। इससे पहले यह राशि 5000 रुपये थी।

ओडिशा के पारंपरिक मत्स्य कार्यकर्ता यूनियन (ओटीएफडब्ल्यू) के एल्लेया ने कहा, ‘‘ इतनी कम सहायता राशि में परिवार चलाना बेहद मुश्किल है। वर्तमान में विभिन्न वस्तुओं की बाजार दर के मद्देनजर हम सरकार से आजीविका राशि को बढ़ाकर प्रति महीना 10,000 रुपये करने की मांग करते हैं।’’

मछुआरा और नौका संगठनों ने प्रतिबंध की अवधि सात महीने से घटाकर पांच महीने करने की भी मांग की। इनका तर्क है कि ओलिव रिडली कछुए जनवरी से तट के निकट आना शुरू करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रतिबंध को एक जनवरी से 31 मई तक सीमित इलाकों में लागू करने की मांग करते हैं।’’

ओटीएफब्ल्यूयू के महासचिव ने कहा कि उन्होंने इस प्रजाति के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अपनी मांगों को रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे