लाइव न्यूज़ :

लाठियों से पीटकर बड़े भाई की हत्या, सात घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2020 12:15 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), पांच नवंबर चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर कथिततौर पर बड़े भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राजापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘बुधवार देर शाम दो भाइयों राजाराम (57) और राजबहादुर सोनकर (60) के बीच झगड़ा हो गया, इस दौरान छोटे भाई राजाराम और उसके तीन बेटों ने लाठियों से पीट-पीटकर राजबहादुर की हत्या कर दी।’’

एसएचओ ने कहा,‘‘ पिता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे राजबहादुर के चार बेटों ने राजाराम के बेटों लल्ला, मूरत और लव को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया है। चोट लगने से राजबहादुर के चार बेटे भी घायल हुए हैं।’’

उन्होंने बताया,‘‘ इस खूनी संघर्ष में दोनों भाइयों के सात बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल भेजा गया है, इनमें दो की हालत चिंताजनक है।’’

सिंह ने बताया, ‘‘ मृतक राजबहादुर के बेटे की तहरीर पर राजाराम और उसके तीनों बेटों के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी राजाराम के पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।"

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर