लाइव न्यूज़ :

बदमाशों की मारपीट से वृद्धा की मौत, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:57 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 11 सितंबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मुजीबपुर गांव में बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की और घरवालों से मारपीट की जिसमें वृद्धा की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

बदमाश घर से लाखों रुपए की नकदी और जेवर आदि लेकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मुजीबपुर गांव में शिव प्रसाद वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर रात शिव प्रसाद अपने भाई छोटे लाल वर्मा और मां चंद्रावती के साथ मकान के बाहर सो रहे थे तभी रात करीब एक बजे तीन बदमाशों ने घर पर धावा बोला, और उन लोगों से मारपीट की ।

उन्होंने बताया कि शोर-शराबा सुनकर शिव प्रसाद की पत्नी अंजू जब बाहर आई तो बदमाशों ने उसे भी लाठी डंडों से पीटा। सिर पर चोट लगने से शिव प्रसाद की मां चंद्रावती (68) की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रावती को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिव प्रसाद व छोटे लाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू