लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर के 10 लाख लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे आईआईटी मद्रास के पुराने छात्र

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:53 IST

Open in App

चेन्नई, 28 सितंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के पुराने छात्रों ने अगले दो साल में देश और दुनिया भर के कम से कम 10 लाख लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लक्ष्य से ‘मिशन मिलियन स्माईल’ शुरु किया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईआईटी मद्रास के एलुमनी एसोसिएशन में 53,825 सदस्य हैं। एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संसाधनों और अन्य मदद देने के लिए कहा है।

आईआईटी मद्रास एलुमनी एसोसिएशन ने कहा कि उसने ‘मिशन 5,000 इग्नाइट माइंड’ भी शुरू किया है जिसका लक्ष्य पुराने छात्रों में से 10 प्रतिशत को ‘मिशन मिलियन स्माईल’ के लिए प्रतिबद्ध स्वयं सेवक बनाने का है।

आईआईटी मद्रास एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णन नारायणन ने बताया, ‘‘50,000 से ज्यादा सदस्यों वाले आईआईटी मद्रास एलुमनी एसोसिएशन, संस्थान के छात्रों और संकाय सदस्यों (शिक्षकों) के पास इतना ज्ञान, कौशल और संसाधन है कि वे बदलाव का बड़ा जरिया बन सकते हैं। अपने देश और स्थानीय समुदायों को कुछ वापस देना भी जरूरी है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसोसिएशन विज्ञान, प्रौद्योगिकी और देश में नवोन्मेष के क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रीत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल