लाइव न्यूज़ :

संसद की पुरानी इमारत असुरक्षित, नए भवन और सेंट्रल विस्टा का निर्माण समय पर पूरा होगा: हरदीप पुरी

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि संसद की एक नई इमारत के निर्माण और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक ‘सेंट्रल विस्टा एवेन्यू’ का पुनर्विकास समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह दोनों परियोजनाएं मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत चल रही हैं। संसद की नई इमारत की जरूरत पर बल देते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वर्तमान संसद भवन “असुरक्षित” है और जब उसका निर्माण हुआ था, तब वह भूकंप के खतरे वाले ‘सिस्मिक जोन दो’ में था लेकिन अब वह क्षेत्र ‘सिस्मिक जोन चार’ में है।

‘इंडिया टुडे कन्क्लेव 2021’ में एक सवाल के जवाब में पुरी ने कहा कि वर्तमान इमारत में और अधिक सांसदों के बैठने के लिए जगह नहीं है और इसका निर्माण कभी ‘संसद’ के तौर पर नहीं किया गया था और यह औपनिवेशिक ताकतों का काउन्सिल हाउस था।

उन्होंने कहा, “देश जब से स्वतंत्र हुआ है, तब से संसद सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए बहुत से आंतरिक बदलाव हुए हैं और नई सुविधाएं दी जा रही हैं…। ढांचे के हिसाब से देखें तो यह एक असुरक्षित भवन है।” पुरी ने कहा, “जब यह इमारत बनी थी तब सिस्मिक जोन दो में थी और आज वह क्षेत्र सिस्मिक जोन चार में है। यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है। हम परेशानी नहीं बढ़ाना चाहते लेकिन आपको पता है कि आप सीमा से आगे बढ़ रहे हैं।”

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत संसद की नई इमारत का निर्माण होना है, एक केंद्रीय सचिवालय बनना है, राष्ट्रपति भवन से राजपथ तक तीन किलोमीटर तक के क्षेत्र का पुनर्निर्माण किया जाना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री का नया आवास और कार्यालय तथा नया उपराष्ट्रपति ‘एन्क्लेव’ बनाया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट