लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में गंगा को ‘एस्केप चैनल’ घोषित करने का पुराना आदेश वापस

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:56 IST

Open in App

देहरादून, 22 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी की धारा को ‘एस्केप चैनल’ घोषित किए जाने के 2016 के आदेश को वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी पर अविरल गंगा का दर्जा बनाए रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा यहां हरिद्वार कुंभ के संबंध में उनसे मिलने आए अखाड़ा परिषद और गंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक के पूर्व कहा कि हर की पैड़ी को ‘एस्केप चैनल’ से मुक्त रखा जायेगा तथा हर की पैड़ी का अविरल गंगा का दर्जा बरकार रखा जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द नया शासनादेश जारी किया जायेगा।

रावत ने कहा, ‘‘ वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार द्वारा गंगा को एस्केप चैनल घोषित कर दिया गया था। उस आदेश को वापस ले लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि लंबे समय से गंगा सभा एवं जनता द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र को ‘एस्केप चैनल’ से मुक्त रखने की मांग की जा रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र आस्था एवं विश्वास का प्रतीक भी है और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने लंबी समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में प्रदेश की तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने हरिद्वार में भागीरथी बिंदु, सर्वानंद घाट भूपतवाला से हरकी पैड़ी, मायापुर और दक्ष मंदिर कनखल तक बहने वाली गंगा नदी की धारा को ‘एस्केप चैनल’ घोषित कर दिया था।

एस्केप चैनल नदी से निकलने वाली उस नहर को कहते हैं जिसका उपयोग नदी में आए अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए किया जाता है। सरकार की इस घोषणा का तीर्थ पुरोहित तभी से विरोध कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी पिछले दिनों अपनी सरकार की इस गलती को स्वीकार किया था और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इसे सुधारने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह