लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के मऊ में खुदाई में मिले धातुओं के पुराने सिक्‍के और टूटी मूर्तियां

By भाषा | Updated: December 12, 2020 23:21 IST

Open in App

ऊ (उप्र) 12 दिसंबर मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा मिट्टी खुदाई के दौरान विभिन्न धातुओं के पुराने सिक्के, टूटी मूर्तियां व बर्तनों के अवशेष पाए गए,जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा कब्ज़े में लेकर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए सूचना दे दी गई है।

जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह बंसल ने बताया कि मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गढ़वा गांव में ग्रामीणों द्वारा मिट्टी की खुदाई की जा रही थी तभी अचानक अलग-अलग धातु के सिक्के पुराने बर्तन, मूर्ति आदि सामान मिले।

ग्रामीणों द्वारा उन सिक्कों को बटोर लिया गया जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिलने पर तत्काल उक्त सामग्रियों को कब्ज़े में लिया गया और ग्रामीणों से सिक्कों को वापस लिया गया। इस दौरान कुल 128 सिक्के बरामद किए गए।

बंसल ने बताया कि प्रथमदृष्टया सभी वस्तुएँ 1500 से 2000 वर्ष पुराने प्रतीत हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पुरातत्व निदेशालय को सूचना दे दी गई है। फिलहाल उक्त स्थल को प्रशासन ने अपने कब्ज़े में ले लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर