लाइव न्यूज़ :

पुराना भवन गिरा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

By भाषा | Updated: November 24, 2020 00:25 IST

Open in App

कानपुर, 23 नवंबर शहर के बादशाही नाका इलाके की कुली बाजार घनी बस्ती में एक पुराने तीन-मंजिला भवन के गिरने से कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने 'भाषा' को बताया कि भवन बहुत ही पुराना था और वहां पड़ोस में खुदाई हो रही थी जिस कारण यह भवन गिर गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। अब मलबे में किसी के दबे होने की संभावना नही है क्योंकि वहां रहने वाले परिवार पहले ही भवन छोड़कर चले गये थे।

अग्रवाल के अनुसार राहत और बचाव का काम जारी है और मलबा हटाया जा रहा है।

कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बताया, ‘‘भवन गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, उसका इलाज उर्सला अस्पताल में चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि मलबे में अब कोई भी दबा नहीं है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम बुला ली गयी है। वह मलबे को हटाने का काम करेगी।’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से बात कर लगा कि मलबे में अब कोई नहीं दबा है, लेकिन जब तक भवन का मलबा पूरी तरह से हट नहीं जाए, कुछ कहा नही जा सकता है।

भवन गिरने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और राहत तथा बचाव का काम जारी है।

उधर लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में भवन गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?