लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सभी जिलों में वृद्धाश्रम तथा नशामुक्ति केंद्र खुलेंगे : मंत्री

By भाषा | Updated: December 3, 2020 17:59 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), तीन दिसंबर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी जिलों में वृद्धाश्रम तथा नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

इस मौके पर वृद्धों एवं दिव्यांगजनों की सेवा व नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं तथा लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित किए गए लोगों को हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार से एक लाख रुपये की राशि के चैक व प्रशस्ति पत्र दिए गए।

जींद में यह कार्यक्रम स्थानीय लघु सचिवालय के वीडियो कान्फ्रेंस सभागार में हुआ जिसमें नगराधीश होशियार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार समाज के हर व्यक्ति के विकास एवं कल्याण के लिए अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बुढ़ापा पेंशन की तर्ज पर कैंसर पीडि़तों को भी पेंशन देने पर भी विचार कर रही है। सरकार द्वारा पंचकूला में ‘फूड एंड ड्रग्स’ प्रयोगशाला की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इस कार्य पर 22 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में बनने वाले वृद्धाश्रमों के लिए 256 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। फिलहाल सरकार की ओर से 27 लाख लोगों को वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र