महाराष्ट्र में पालघर तट के पास चक्रवात प्रभावित बजरे से तेल रिसाव

By भाषा | Updated: May 30, 2021 00:06 IST2021-05-30T00:06:20+5:302021-05-30T00:06:20+5:30

Oil spills from cyclone-affected barge near Palghar coast in Maharashtra | महाराष्ट्र में पालघर तट के पास चक्रवात प्रभावित बजरे से तेल रिसाव

महाराष्ट्र में पालघर तट के पास चक्रवात प्रभावित बजरे से तेल रिसाव

पालघर, 29 मई महाराष्ट्र में पालघर तट के पास बजरे ‘गाल कंस्ट्रक्टर’ से शनिवार को तेल का रिसाव होते देखा गया है। यह पोत मई के मध्य में आए चक्रवात ‘ताउते’ के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की वजह से समुद्र में फंस गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चक्रवात के बाद इस बजरे पर फंसे कम से कम 137 मछुआरों को सुरक्षित निकाला गया था। हालांकि, पोत समुद्र में ही फंसा था।

तटरक्षक ने कहा है कि 50 मीटर क्षेत्र में तेल का फैलाव दिखा है और सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। यह रिसाव तट तक नहीं पहुंचा है।

पालघर जिला आपदा नियंत्रण के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि मुंबई के पास वदरायी तट के करीब बजरे से तेल रिसाव हुआ है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड और एक तेल कंपनी के अधिकारियों के साथ तटरक्षक बल के कर्मी मौके पर हैं और रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

तटरक्षक ने एक बयान में कहा कि ‘गाल कंस्ट्रक्टर’ पर 78 किलो लीटर हाई फ्लैश हाई स्पीड डीजल (एचएफएचएसडी) था लेकिन इस पर कच्चा तेल नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Oil spills from cyclone-affected barge near Palghar coast in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे