लाइव न्यूज़ :

तेलशोधक कारखाने ने मथुरा के लिए दिए 65 लाख रुपए के स्वच्छता उपकरण

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:59 IST

Open in App

मथुरा, 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित भारतीय तेल निगम के तेलशोधक कारखाना इकाई ने मथुरा, वृन्दावन एवं गोवर्धन में सफाई कार्य के लिए 64 लाख 96 हजार रुपये के स्वच्छता उपकरण प्रदान किए हैं। इन स्वच्छता उपकरणों का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद हेमामालिनी ने बृहस्पतिवार को किया।

मथुरा रिफाइनरी की कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक रेनू पाठक ने बताया, ‘‘मथुरा रिफाइनरी ने एक अच्छे कार्पोरेट के रूप में अपनी स्थापना के समय से ही हमेशा सामुदायिक दायित्व को निभाते हुए न केवल स्थानीय समुदाय के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर कार्य किया है बल्कि एक स्वच्छ वातावरण बनाने में भी हरसंभव योगदान किया है।’’

उन्होंने बताया कि इसी भावना के तहत एक और कदम आगे बढ़ाते हुए मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण को मथुरा, वृन्दावन एवं गोवर्धन नगरों की बेहतर साफ-सफाई के लिए करीब 65 लाख रुपये कीमत के स्वच्छता उपकरण प्रदान किए हैं जिनका क्षेत्रीय सांसद हेमामालिनी ने वृहस्पतिवार को लोकार्पण किया।

इस मौके पर हेमामालिनी ने कहा, ‘‘मथुरा रिफाइनरी इस जिले की शान है और अपने सामाजिक कार्यों से लोगों के हृदय में विशिष्ट पहचान बनाई है।’’

उन्होंने कहा कि मथुरा रिफाइनरी ने मथुरा जिले के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं जिनमें वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में बायो टॉयलेट का निर्माण, दिव्यांगजनों के लिए उपकरण व आसपास के गावों का विकास शामिल है।

उन्होंने बृजतीर्थ विकास परिषद, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण व उज्ज्वल ब्रज के पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग से स्वच्छता उपकरण खरीदे गए।

उल्लेखनीय है कि मथुरा रिफाइनरी ने अपने सामुदायिक सामाजिक दायित्व निधि से 64.96 लाख रुपये की लागत से सड़क साफ करने की मशीन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व 500 लीटर की पानी की टंकी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!