लाइव न्यूज़ :

केरल में टीटीपी कंपनी से समुद्र में तेल का रिसाव, सफाई का काम शुरू

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 फरवरी सरकारी कंपनी त्रावणकोर टायटेनियम प्रॉडक्ट्स (टीटीपी) से रिसाव के कारण समुद्र में एक किलोमीटर दायरे में तेल की परत बिछ गयी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि आधे घंटे में ही रिसाव को रोक दिया गया और सफाई का काम शुरू किया गया है।

स्थानीय मछुआरों ने ब्वायलर की पंपिंग लाइन से रिसाव के बारे में टीटीपी के अधिकारियों को सूचना दी। रिसाव के कारण वेली से शनमुगम इलाके तक तेल फैल गया।

कंपनी के अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आधे घंटे में ही रिसाव को रोक दिया गया और स्थानीय लोगों की मदद से सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ड्रेन के नजदीक रिसाव के कारण यह तेल तट के करीब एक किलोमीटर तक फैल गया।’’

टीटीपी के प्रबंध निदेशक जॉर्ज निनन ने बताया, ‘‘गड़बड़ी वाली लाइन को ठीक करने के बाद ही कंपनी का काम शुरू होगा।’’

जिलाधिकारी नवजोत खोसा ने कंपनी और निकटवर्ती तट का निरीक्षण किया और कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केरल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मशविरा कर अधिकारियों ने तट से प्रदूषित रेत को हटाने का काम शुरू किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तट से रेत हटाने और तेल को अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। अभी समुद्र में तेल ज्यादा नहीं फैला है लेकिन तटरक्षक की मदद से समुद्र में निगरानी रखी जाएगी।’’

इलाके का दौरा करने वाले कांग्रेस विधायक वी एस शिवकुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के प्रदूषित होने के कारण कम से कम एक महीने तक मछुआरे समुद्र में नहीं जा पाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपनी रोजी-रोटी गंवाने वाले मछुआरों की मदद करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र