पालघर तट पर चक्रवात प्रभावित नाव से तेल रिसाव होते देखा गया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:43 IST2021-05-29T21:43:39+5:302021-05-29T21:43:39+5:30

Oil leak seen from cyclone affected boat on Palghar coast | पालघर तट पर चक्रवात प्रभावित नाव से तेल रिसाव होते देखा गया

पालघर तट पर चक्रवात प्रभावित नाव से तेल रिसाव होते देखा गया

पालघर, 29 मई महाराष्ट्र में पालघर तट पर एक नाव से तेल का रिसाव होते देखा गया है जो मई मध्य में आए चक्रवात ताउते के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की वजह से समुद्र में फंस गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पालघर जिला आपदा नियंत्रण के प्रमुख विवेकानंद कदम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि चक्रवात के बाद इस नाव पर फंसे कम से कम 137 मछुआरों को सुरक्षित निकाला गया था। हालांकि, नाव समुद्र में ही थी।

कदम ने कहा, '' वदरायी तट के पास नाव में तेल रिसाव हुआ, जिसे आज देखा गया। महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड और एक तेल कंपनी के अधिकारियों के साथ तटरक्षक बल के कर्मी मौके पर हैं और रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में अभी अधिक सूचना की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Oil leak seen from cyclone affected boat on Palghar coast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे