लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सोमवार से खुलेंगे पहली से पांचवी तक के स्कूल, चलेंगी ऑफलाइन कक्षाएं

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:15 IST

गुजरात में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ दो सितंबर से विद्यालय खोल दिए गए थे।

Open in App

अहमदाबाद: गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने रविवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट के मद्देनजर सरकार ने 22 नवंबर से पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है।

महामारी के दस्तक देने और उसके बाद लागू प्रतिबंधों के बाद से ऐसा पहली बार है, जब पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में कक्षाएं खोली जाएंगी।

वघानी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद 22 नवंबर से पहली से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाएं विद्यालय परिसर में आयोजित होंगी। बच्चों को विद्यालय में भेजने के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘विद्यालय में आयोजित हो रही अन्य कक्षाओं की तरह ही इन कक्षाओं के संचालन के लिए भी मानक संचालन प्रक्रिया लागू की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि राज्य शिक्षा विभाग बिना किसी परेशानी के कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करेगा और मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाएगा।

गुजरात में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ दो सितंबर से विद्यालय खोल दिए गए थे। वहीं जुलाई की शुरुआत में राज्य सरकार ने 12वीं, कॉलेज और तकनीकी संस्थानों खोल दिए थे।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,27,184 हो गई। गुजरात में 323 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :गुजरातकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos