लाइव न्यूज़ :

पंडितों की कश्मीर वापसी के लिए सक्रिय कदम उठाएं अधिकारी : सिन्हा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 23:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 जुलाई उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए अधिकारियों को सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

सिन्हा ने उन्होंने अधिकारियों को संचार के उचित माध्यमों के जरिये समुदाय के सदस्यों तक पहुंचने के लिए एक व्यापक कवायद शुरू करने को कहा।

सिन्हा ने यहां राजभवन में आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण (डीएमआरआर एंड आर) विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और देश के अन्य हिस्सों व विदेशों में रहने वाले कई प्रवासी परिवार हैं, जो घर लौटने या खुद को पंजीकृत कराने के इच्छुक हैं।

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कश्मीरी प्रवासियों की पूरी आबादी जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ पंजीकृत हो। बहुत से लोग अपने पुराने जीवन के लिए तरसते हैं और अपने घर लौटना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ''कुछ परिवार कहीं और अच्छी तरह से बस गए हैं, लेकिन अपनी मातृभूमि को नमन करने और कश्मीरी प्रवासियों के रूप में पंजीकृत होने के लिए यहां आना चाहते हैं। इस पर अत्यंत संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ काम करें।''

सिन्हा ने कहा कि हजारों लोगों के इस सपने को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब