लाइव न्यूज़ :

सड़कों, सार्वजनिक पार्किंग स्थलों और अन्य स्थानों से लावारिस वाहनों को यथाशीघ्र हटाएं अधिकारीः कोर्ट

By भाषा | Updated: October 1, 2019 18:38 IST

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने कहा कि लावारिस वाहनों के संबंध में अधिकारियों को संबंधित कानूनों और नीतियों के अनुसार उनकी नीलामी या पंजीकरण निरस्त करने जैसी कार्रवाई करने की अनुमति दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने कहा कि जिस मामले में किसी सक्षम अदालत या न्यायाधिकरण से स्थगन लिया गया है।उस मामले में वाहनों को हटाने से पहले काफी सावधानी बरती जानी चाहिए।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सरकार के अधिकारियों को सड़कों, सार्वजनिक पार्किंग स्थलों और अन्य स्थानों से लावारिस वाहनों को यथाशीघ्र हटाने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने कहा कि लावारिस वाहनों के संबंध में अधिकारियों को संबंधित कानूनों और नीतियों के अनुसार उनकी नीलामी या पंजीकरण निरस्त करने जैसी कार्रवाई करने की अनुमति दी जाती है।

पीठ ने कहा कि जिस मामले में किसी सक्षम अदालत या न्यायाधिकरण से स्थगन लिया गया है उस मामले में वाहनों को हटाने से पहले काफी सावधानी बरती जानी चाहिए। अदालत ने एक जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश जारी किया।

इस याचिका में दिल्ली सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गयी है कि वह उन वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दें जिन्हें स्थायी रूप से यूं ही छोड़ दिया जाता है और जो उपयोग में नहीं लाये जाने की स्थिति में होते हैं और जिन्हें विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस स्थिति में छोड़ दिया जाता है।

उमेश शर्मा नामक एक व्यक्ति ने याचिका दायर कर अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की थी कि ऐसे वाहनों को हटाया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें शहर में फुटपाथ या पैदल चलने-फिरने की जगह पर खड़ा नहीं किया जाए ।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन