लाइव न्यूज़ :

ओएनओआरसी लागू करने के लिए ई-पीओएस उपकरण की जांच सुनिश्चित करे अधिकारी : दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली सरकार ने सभी सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने न्यायाधिकार क्षेत्रों में उचित मूल्यों की दुकानों की ई-पीओएस उपकरण की जांच सुनिश्चित करें ताकि केंद्र की ‘एक देश एक राशन कार्ड ’(ओएनओआरसी) योजना को सुचारु रूप से बिना किसी बाधा लागू किया जा सके।

खाद्य एवं नागरिक वितरण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को जारी आदेश में चेतावनी दी कि ई-पीओएस उपकरण के जरिये राशन वितरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह उपकरण ओएनओआरसी योजना लागू करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

योजना के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारण करने वाला व्यक्ति देश के किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपने हिस्से का मासिक राशन ले सकता है। हालांकि, यह ईपीओएस मशीन पर निर्भर करता है जिसकी मदद से आधार लिंक बायोमेट्रिक डाटा से मिलान पर लाभार्थी की पहचान सत्यापित की जाती है।

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले आदेश दिया था कि इस योजना को 31 जुलाई तक पूरे देश में लागू किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए