लाइव न्यूज़ :

सरकारी कार्यक्रमों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें अधिकारी : बिहार सरकार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:46 IST

Open in App

पटना, 12 दिसंबर बिहार में ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) ने अभियंताओं और अधिकारियों को राज्य सरकार के कार्यक्रमों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने का नया आदेश जारी किया है। यह आदेश शिलान्यास समारोह और अन्य उद्घाटन कार्यक्रमों के मामले में अनिवार्य रूप से लागू होगा। राज्य सरकार के मुताबिक ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस आशय का एक परिपत्र हाल ही में जारी किया गया था जब भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीतीश मिश्रा ने विधानसभा के पिछले शीतकालीन सत्र में आरोप लगाया था कि इस तरह के कार्यक्रमों में विधायकों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

आरडब्ल्यूडी की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक इस आदेश का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार के कार्यक्रमों और समारोहों के आयोजन के संबंध में यह परिपत्र सात दिसंबर को पंकज कुमार पाल, सचिव, आरडब्ल्यूडी द्वारा जारी किया गया था।

भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने सदन में कहा था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों, विशेषकर विधायकों को आमंत्रित किए बिना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे