लाइव न्यूज़ :

अधिकारी जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं का क्रियान्वयन शीघ्र पूरा करें: उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:05 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को यहां जम्मू कश्मीर अवसंरचना विकास वित्त निगम (जेकेआईडीएफसी) के कामकाज की समीक्षा की और अधिकारियों को इस केंद्रशासित प्रदेश में विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने जेकेआईडीएफसी के ई-बुक चतुर्थ का भी लोकार्पण किया जिसमें पूरी हो चुकी उसके द्वारा वित्त पोषित करीब 800 परियोजनाओं का पूरा ब्योरा है।

इस वर्तमान वित्त वर्ष में हुई प्रगति का मूल्यांकन करते हुए सिन्हा ने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया और उनसे मार्च तक इस वित्त में 1000 परियोजनाएं पूरी करने के लक्ष्य को हासिल करने को कहा ।

प्रवक्ता के अनुसार उपराज्यपाल ने सभी प्रशासनिक सचिवों को अगले वित्त वर्ष के लिए अग्रिम कार्ययोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा।

बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने जेकेआईएफडीसी द्वारा वित्तपोषण के लिए मंजूर की गयी परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच