लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों ने कहा, रायगढ़ में ताउते चक्रवात से हुये नुकसान की आकलन रिपोर्ट तैयार

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:57 IST

Open in App

अलीबाग, 31 मई महाराष्ट्र में मई के मध्य में आये चक्रवात ताउते के कारण प्रदेश के रायगढ़ जिले में हुये नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तैयार हो ग़ई है । अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

चक्रवात के कारण तटीय महाराष्ट्र में भीषण बारिश हुयी थी ।

जिला परिषद की ओर से तैयार की गयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जिले में चक्रवात ताउते की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी थी जबकि आठ घायल हुये थे । 18 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 13,575 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुये । इसके अलावा मवेशियों के 326 शेड को मरम्मत की जरूरत है ।

इसमें कहा गया है कि ताउते से कुल 7,864 किसान प्रभावित हुये हैं । मछली पकड़ने वाली 12 नौका नष्ट हो गयीं ।

रिपोर्ट के अनुसार, इस चक्रवात में 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 12 पशु क्लीनिक भी क्षतिग्रस्त हो गये थे ।

चक्रवात के दौरान तेज हवाओं ने 59 ग्राम पंचायत कार्यालयों को क्षतिग्रस्त कर दिया, इसके अलावा 255 श्मशान घाट, 148 सार्वजनिक शौचालय, 492 प्राथमिक स्कूल और बिजली के 1,000 खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गये थे ।

वरिष्ठ जिला अधिकारी पद्मश्री बैनाडे ने बताया, ''मुआवजे के लिये राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू