लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय की अयोग्यता याचिका पर सुनवाई में शामिल हुए अधिकारी, कहा अदालत जाएगी भाजपा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:24 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जुलाई पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुकुल रॉय को विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित करने के संबंध में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय के कक्ष में हुई सुनवाई में हिस्सा लिया और कहा कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर भारतीय जनता पार्टी अदालत का रुख कर सकती है।

अधिकारी ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष को 67 पन्नों का दस्तावेज सौंप कर मुकुल रॉय को विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने दल-बदल कानून के तहत यह मांग करते हुए कहा है कि रॉय ने भाजपा टिकट पर चुनाव जीता और उसके तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के शामिल हो गए।

रॉय को लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने अन्य विधायकों के साथ पिछले सप्ताह विधानसभा से बहिर्गमन किया था।

विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष से बाहर निकलने के बाद अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम एक समय समय सीमा चाहते हैं, जिसके भीतर सुनवाई पूरी की जाए। हम चाहते हैं कि रॉय को जितनी जल्दी संभव हो, अयोग्य घोषित किया जाए। हम कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं... पार्टी अदालत का रुख भी कर सकती है।’’

विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलकर भाजपा में वरिष्ठ नेता अधिकारी ने कहा कि मांग के संबंध में सभी दस्तावेज, ऑडियो क्लिप, वीडियो फुटेज विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को 64 पन्नों को डोजियर दे चुके हैं। सुनवाई की प्रक्रिया में ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए। हम विधानसभा अध्यक्ष के पद का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन अतीत के अनुभवों के कारण हमें चिंता हो रही है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में पश्चिम बंगाल में दल-बदल के ऐसे कम से कम 50 मामले हुए हैं। लेकिन उनमें कुछ खास नहीं हुआ.... हमें इस (तृणमूल कांग्रेस) सरकार में भरोसा नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 जुलाई तय हुई है।

विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान अधिकारी से कुछ स्पष्टीकरण मांगे।

सुनवाई के बाद, रॉय ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

रॉय ने दिन में लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के रुप में समिति की बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें भाजपा का कोई सदस्य उपस्थित नहीं था।

इस संबंध में संपर्क करने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ले कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने मुकुल रॉय के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष द्वारा भाजपा का रुख स्वीकार किए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सुनवाई तो बस शुरू हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos