लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों से बाल ठाकरे स्मारक स्थल पर पेड़ों का ब्यौरा तैयार करने के लिए कहा गया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:46 IST

Open in App

औरंगाबाद, 26 फरवरी महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई ने शुक्रवार को औरंगाबाद जिले में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रियदर्शिनी उद्यान में लगे पेड़ों का ब्यौरा तैयार करें और उनकी पहचान संख्या तय करें। इस स्थल को शिवसेना के सुप्रीमो बाल ठाकरे के स्मारक के लिए चुना गया है।

स्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं को देसाई ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इलाके की जैव विविधता बाधित नहीं होनी चाहिए।

देसाई जिले के प्रभारी मंत्री हैं।

मंत्री ने औरंगाबाद नगर निगम के अधिकारियों, ठेकेदारों और प्रियदर्शिनी उद्यान में प्रकृति प्रेमियों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रगति कार्यों का आकलन किया है। जगह को इसकी सुंदरता के कारण स्मारक बनाने के लिए चुना गया। प्रकृति प्रेमियों के सुझाव पर हम गौर करेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर पेड़ का दस्तावेज तैयार करें और यहां हर पेड़ की एक पहचान संख्या निर्धारित करें।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचे और इलाके में पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता