लाइव न्यूज़ :

अधिकारी धान क्रय की गहन निगरानी और क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें : योगी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:13 IST

Open in App

लखनऊ, 25 नवम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को धान क्रय प्रक्रिया की गहन निगरानी तथा क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे में हो जाए।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर का वितरण समय से कर दिया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह स्वेटर गुणवत्तापूर्ण हों।

मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों में सभी कार्मिकों की समय से उपस्थिति पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदीय, तहसील तथा ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित हों।

उन्होंने कार्मिकों की कार्यालय में समय से उपस्थिति के सत्यापन के लिए आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे