‘‘अवैध शराब पीने से मौत’’ मामले की जांच के लिए अधिकारियों को नवादा भेजा गया: नीतीश

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:53 IST2021-04-02T23:53:26+5:302021-04-02T23:53:26+5:30

Officers sent to Nawada to investigate "death by drinking illicit liquor" case: Nitish | ‘‘अवैध शराब पीने से मौत’’ मामले की जांच के लिए अधिकारियों को नवादा भेजा गया: नीतीश

‘‘अवैध शराब पीने से मौत’’ मामले की जांच के लिए अधिकारियों को नवादा भेजा गया: नीतीश

पटना, दो अप्रैल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि नवादा में हाल ही में कथित तौर पर अवैध शराब पीने के बाद हुई मौतों की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम को वहां भेजा गया है।

मुख्यमंत्री होली के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत होने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

कई मृतकों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि मौतें जहरीली शराब पीने के कारण हुई हैं।

गौरतलब है कि बिहार में पिछले पांच वर्षों से शराबबंदी है।

शराबबंदी को लागू करने के लिए सरकार पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने भी प्रशासन पर अपना निशाना साधा है।

कुमार ने कहा, "अधिकारियों की एक विशेष टीम को हर पहलू पर गौर करने के निर्देश के साथ वहां भेजा गया है। उनको मिलने वाली जानकारियों के आधार पर पर्याप्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Officers sent to Nawada to investigate "death by drinking illicit liquor" case: Nitish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे