लाइव न्यूज़ :

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निष्पक्ष रहना चाहिए : कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निष्पक्ष रहना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर उपलब्ध कराना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पश्चिम बंगाल में "निम्न-स्तरीय" राजनीति कर रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिंघवी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उद्धृत करते हुए कहा कि भाजपा को जोरदार तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन उसे चुनाव को उस स्तर तक नहीं ले जाना चाहिए, जहां बाद में (चुनावों के बाद) प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे से नजर नहीं मिला सकें।

सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपना काम किया है और "हमें उम्मीद है कि चुनावी राज्यों में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सभी दलों के लिए समान अवसर को बाधित नहीं करेंगे।’’

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों ने चुनावों में समान अवसर को लेकर आशंका जतायी हैं। हमें उम्मीद है कि चुनावी राज्यों में तैनात अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि इन राज्यों में समान अवसर सुनिश्चित हों।’’

असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में मतदान आठ चरण में और असम में मतदान तीन चरण में होंगे। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान छह अप्रैल को एक ही चरण में होंगे।

मतगणना एक साथ दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है