लाइव न्यूज़ :

नारद मामले में खुद को बचाने के लिए दिल्ली में हैं अधिकारी: तृणमूल नेता

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:06 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच हुई बैठक के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा विधायक नारद स्टिंग टेप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मुकदमा चलाए जाने से खुद को बचाने के लिए दिल्ली गए हैं।

तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद के हालात को लेकर अधिकारी की शाह के साथ बैठक ‘‘नाटक’’ हैं और भले ही भगवा दल ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल के खिलाफ आरोप लगाए हो, लेकिन लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करना जारी रखेंगे।

बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती राज्य सरकार में मंत्री रहे अधिकारी 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा की राज्य इकाई ने आरोप लगाया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ‘‘तृणमूल कांग्रेस से संबद्ध गुंडे’’ उसके कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं।

घोष ने कहा, ‘‘अधिकारी लोगों के सामने नाटक कर रहे हैं। उन्हें वह रटना होगा, जो उनकी पार्टी कह रही है। उन्होंने शाह से मुलाकात की, क्योंकि वह नारद स्टिंग मामले में अभियोग से खुद को बचाना चाहते थे।’’

तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने घोष के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि अधिकारी जैसे भाजपा नेता पार्टी की हार को पचा नहीं पाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन बैठकों को अधिक महत्व नहीं देते। इस राज्य के लोग तृणमूल के पीछे मजबूती से खड़े हैं।’’

अधिकारी, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत पिछली सरकार में मंत्री थे, लेकिन राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए।

शाह के कार्यालय ने गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के नेता की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुभेंदु अधिकारी जी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।’’

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद शाह से अधिकारी की यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

एक सूत्र ने बताया कि अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने शाह के साथ राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और बंगाल के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ माननीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बंगाल के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी