लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने हाथ जोड़ घुटने के बल बैठा अधिकारी, फोटो वायरल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 28, 2018 14:02 IST

प्रवीण कुमार फिलहाल गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में सर्किल ऑफिसर हैं और उनके जिम्मे कई पुलिल स्टेशन हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाई: सोशल मीडिया पर इस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एक पुलिस अधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की वायरल होने की वजह भी है। दरअसल तस्वीर में प्रवीण सिंह नाम का एक पुलिस अधिकारी सीएम योगी के सामने घुटने के बल हाथ जोड़े बैठा है। घुटने के बल सामने बैठे पुलिस वाले को सीएम योगी आशीर्वाद देते हुए उसके माथे पर तिलक लगा रहे हैं। 

वहीं दूसरी तस्वीर में पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, सीएम योगी को माला पहना रहे हैं। प्रवीण कुमार फिलहाल गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में सर्किल ऑफिसर हैं और उनके जिम्मे कई पुलिल स्टेशन हैं। सीएम योगी के साथ प्रवीण अपनी फोटो सोशल मीडिया फेसबुक पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रवीण ने कैप्शन में 'फिलिंग ब्लिस्ड लिखा है। साथ ये भी लिखा है कि वो गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम से नहीं गोरखनाथ मंदिर के महंत से आशीर्वाद ले रहे हैं। 

वैसे किसी पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा पहली बार नहीं किया गया है। इससे ऐसी और भी तस्वीरें विवादों में रही हैं। जहां पुलिस अधिकारी किसी नेता के पैर छू रहे हैं या उनके जूते-चप्पल उठाते दिखे हैं। हाल ही में दिल्ली में एक पुलिस के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया था। एसएचओ की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो साध्वी से आशीर्वाद ले रहा था।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं